![]() |
त्रयम्बक में होटल साईं यात्री के पास भोजनालय |
![]() |
होटल साईं यात्री का कमरा, त्रयम्बक,महाराष्ट्र |
जब हम लोग अपनी किराये की कार से गूगल मैप देखते हुए होटल के पास पहुंचे तो संध्या होने वाली थी और उस सड़क पर दोनों तरफ दुकानें होने के कारण भीड़ थी। ड्राइवर बोला कि यहाँ तो सड़क पर कार पार्क नहीं कर सकते, आप लोग होटल में सामान ले कर चेक इन करो, जब जरूरत होगी तो कॉल करना। मैंने कहा कि पहले रिसेप्शन पर बात करते हैं फिर जैसा होगा करेंगे। रिसेप्शन पर जब हमने बताया कि कार से आये हैं तो उसने कहा कि गाड़ी होटल के पीछे वाली रोड में ले आओ वहाँ पार्क करा दूंगा। वस्तुतः होटल दो पैरेलल रोड के बीच था और दोनों ही तरफ एंट्री थी। जिधर हम लोग उतरे थे उस सड़क पर ज्यादा दुकानें और भीड़ थी। ड्राइवर कार को पीछे की तरफ ले गया और उधर से ही सामान उतार कर गाड़ी पार्क किया।
![]() |
होटल साईं यात्री का कमरा, त्रयम्बक,महाराष्ट्र |
जब हम लोग रूम में पहुंचे तो देख कर संतोष हुआ। रूम बड़ा था और साफ़ सुथरा था। बेड शीट और पिलो कवर भी साफ़ सुथरा था। वाश रूम जाकर देखा तो वह भी ठीक था। रूम तक जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी थी। होटल से निकलते ही आप मार्किट में आ जाते हैं और त्रयम्बकेश्वर मंदिर 150 मीटर की दूरी पर पाते हैं।
![]() |
होटल साईं यात्री का कमरा, त्रयम्बक,महाराष्ट्र |
हम लोगों ने लम्बी यात्रा से आ कर चेक इन किया था अतः फ्रेश हो कर मंदिर जा कर संध्या पूजा देखने का सोचा। हमने सोचा था की शाम को जल्दी ही दर्शन कर आ जाएंगे परन्तु छुट्टी का दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ थी। वहां से निकलते साढ़े दस रात्रि हो चुकी थी। फूल वाले को फूल की टोकरी लौटने और अपने चप्पल लेने गए तो देखा कि वे लोग दूकान बंद कर जा चुके थे। हमारा चप्पल बाहर रखा था तो उन्हें ले कर फूल की टोकरी दुकान के सामने रख कर लौटे। अब भोजन की चिंता हो रही थी क्योंकि लगभग मार्किट बंद हो चुका था किन्तु होटल के गेट के पास ही दो भोजनालय खुले थे। उनमें से एक का नाम भी होटल साईं यात्री ही था। वहीं हमने भोजन किया।
![]() |
होटल साईं यात्री, त्रयम्बक,महाराष्ट्र के पास ही है त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर का मुख्य द्वार। |
इस प्रकार होटल की मंदिर से निकटता, पार्किंग और लिफ्ट की सुविधा, कमरे एवं टॉयलेट्स की सफाई, निकट बाजार तथा भोजन हेतु रेस्टॉरेंट्स की पास में उपलब्धता को ध्यान में रखें तो होटल साईं यात्री त्रयम्बक, महाराष्ट्र में रात्रि विश्राम एवं ठहरने के लिए एक अच्छा होटल है। त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन -पूजन करने में आसानी होगी। मैं इस होटल का अनुमोदन करता हूँ।
हमारी त्रयम्बक यात्रा को आप इस लिंक पर पढ़ सकते हैं। CLICK HERE
इस ब्लॉग के पोस्टों की सूची :--
42. होटल साईं यात्री, त्रयम्बक, महाराष्ट्र -रिव्यु
29. Was the lockdown announced by PM necessary for checking COVID-19? क्या लॉकडाउन जरुरी था?
28. Giloy, Guduchi, Gurich, Amrita - Traditional Ayurvedic Medicine
27. Monkey fruit -- Barhar, badahal
26. Mahua
25. Never bargain with a farmer
24. Ganda (गंडा) - a forgotten unit
23. Totka - Kale Ghode ki Naal - Earning from superstitions
22. Tikhur - The East Indian Arrowroot
21. Birdwatch - Swift, Swiftlets
17. Washing Machine - Semi-automatic or Fully-automatic
16. Chicory and Coffee
15. Khaksa, Khaksi, Konkari- The smaller Spine gourd - Food Blog
14. Rugra, (रुगड़ा), Phutka, Puttu - A type of mushroom - vegetable - Food Blog.
13. Jatadhari Bull - जटावाले ऋषभ (सांड़)
No comments:
Post a Comment